Now Reading
गोवंश से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुसी, 4 गोवंश की मौत; 2 गौ तस्कर घायल

गोवंश से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुसी, 4 गोवंश की मौत; 2 गौ तस्कर घायल

अलवर. जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के न्याना गांव में गोवंश को ले जाते समय सुबह करीब 4 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर मंदिर में घुस गई। जिसमें 4 गोवंश की मौत हो गई। जबकि 3 गोवंश जिंदा है। घटना में दो गौ तस्कर भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना अधिकारी सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि गोवंश को गोकशी के लिए गोबिंदगढ़ से सीकरी होते हुए हरियाणा ले जाया जा रहा था। अचानक गोवंश का वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान में बने मंदिर में घुस गया। जिसके बाद वाहन पलट गया। मकान व मंदिर दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल गौ तस्कर को कड़ी मशक्कत कर वाहन से बाहर निकाला। जबकि दूसरे गौ तस्कर ग्रामीणों ने निकाला।

पुलिस पूछताछ में गौ तस्करों शकील व वहीद के रूप में अपनी पहचान बताई है। पुलिस ने मृतक गोवंश को दफना दिया। वहीं जिंदा गोवंश को गौशाला भिजवा दिया गया है। गोबिंदगढ़ से दोनों घायल गोतस्करों को उपचार के लिए पुलिस कस्टडी में अलवर भेजा गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top