Now Reading
वीडी शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

वीडी शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया। वीडी शर्मा ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी।

यह भी कहा जा रहा है कि संघ से जुडे वीडी शर्मा को लेकर एक बार फिर भाजपा पर संघ का दबाव दिखा। जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से इस बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top