केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल राजगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले
January 21, 2020

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल राजगढ़ में पुलिस के साथ विवाद के दौरान घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां सभी के स्वास्थ्य का हाल जाना। घटना के बाद घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को भोपाल में भर्ती करवाया गया है।
पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की मूर्ति के मामले में महाधिवक्ता ने मांगा समय
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की लगी मूर्ति के मामले में महाअधिवक्ता ने कोर्ट आर्डर को पूरा करने के लिए और समय मांगा हैं। 5 दिसंबर को सरकार की तरफ से वचन दिया गया था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगी और मूर्ति हटाई जाएगी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सतीश वर्मा ने बताया कि सरकार राजनैतिक दबाव में मूर्ति नहीं हटा रही है और बार-बार समय मांग रही है। नगर निगम की तरफ से झूठा शपथ पत्र पेश किया गया है, अगली सुनवाई फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी।