उज्जैन में एनकाउंटर में तीन बदमाश घायल
January 6, 2020

मध्य प्रदेश के उज्जैन में देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में तीन बदमाश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उज्जैन पुलिस की तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ देर रात करीब एक बजे मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश मितेश उर्फ काऊ, सोहन पटेल और कर्ण फायरिंग में घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों ही ये दोनों रासुका से छूटकर बाहर आए थे। चार दिन पहले मोहन नगर थाना इलाके में इन्होंने गोलियां चलाई थी और पुलिस पर पथराव किया था। बदमाशों पर करीब 60 हजार रुपए का इनाम होने की जानकारी है, इसके साथ ही इन पर कई मामले दर्ज हैं। एसपी सचिन अतुलकर और एएसपी क्राइम प्रमोद सोनकर सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए थे।