Chandrayaan-3 लॉन्च करेगा भारत, ISRO चीफ ने कहा- चल रहा काम

नई दिल्ली। 2019 में चांद के लिए छलांग लगाने वाला भारत भले ही विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग नहीं करवा पाया हो लेकिन इस साल ISRO फिर यही कोशिश करने वाला है। इसकी पुष्टि खुद इसरो चीफ के सिवन ने कर दी है। भारत 2020 में Chandrayaan-3 लॉन्च करेगा। खबर है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से भी इसकी पुष्टि हो गई है। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पर Chandrayaan-2 से कम लागत आएगी। उन्होंने कहा Chandrayaa-2 को विफल कहना सही नहीं है, इससे हमने बहुत कुछ सीखा। चंद्रमा की सतह पर पहुंचने का भारत का यह पहला प्रयास था।इसरो चीफ के सिवन ने नए साल के पहले ही दिन मीडिया से बात करते हुए इस मिशन की पुष्टि की है और कहा है कि Chandrayaan-3 पर इसरो काम कर रहा है। हमने चंद्रयान-2 में अच्छी प्रगति दिखाई। भले ही हम चांद की सतह पर सफलतापूर्वक नहीं उतर पाए लेकिन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है और अगले सात साल तक यह काम करता रहेगा जिससे कई तरह का डेटा मिलेगा।