मध्यप्रदेश में बसपा की विधायक रमाबाई परिहार पार्टी से निलंबित
December 29, 2019

नयी दिल्ली / बहुजन समाज पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अपनी विधायक रमाबाई परिहार को नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया है। … समर्थन करने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया है। बसपा की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी।
नागरिकता कानून का समर्थन करने पर बसपा विधायक रमाबाई को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। रमाबाई दमोह जिले के पथरिया सीट से बसपा विधायक हैं। मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है। इसका अनुशासन तोड़ने पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने रमाबाई के पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी है।
मायावती ने यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। इससे पहले भी रमाबाई को कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।