गृह गांव जापथाप में आज होगी विधायक बनवारी लाल की अंत्येष्टि
December 22, 2019

सीएम कमलनाथ और सिंधिया दोपहर बाद पहंुचेंगे मुरैना
ग्वालियर। जौरा विधायक बनवारीलाल शर्मा का का आज उनके गृह ग्राम जापथाप में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पूर्व आज सुबह से यहंा नेताओं का पहंुचना शुरू हो गया है एपेक्स बैंक के प्रशासक अशोक सिंह भी यहंा पहंुचे हुए हैं और अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दोपहर बाद यहंा विधायक बनवारी लाल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करने पहंुचंेगे। गौरतलब है किजौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का शनिवार सुबह 6.30 निधन हो गया था। बनवारी लाल शर्मा 65 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से भोपाल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं।