नागरिकता कानून / , शिवपाल ने कहा- योगी सरकार फेल

महोबा. नागरिकता संशोधन कानून और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) लखनऊ में आंदोलन करेगी। पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा- कैब और एनआरसी के विरोध को लेकर समूचे देश में आग लगी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते पार्टी द्वारा संविधान बचाओ-देश बचाओ नारे के साथ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। शिवपाल ने दावा किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में प्रसपा की सरकार बनेगी।
शिवपाल ने कहा- उत्तर प्रदेश में विकास, भुखमरी, भ्रष्टाचार और रेप जैसी घटनाओं से मुकाबला करने में सरकार फेल नजर आ रही है। देश और प्रदेश के अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान हैं। नागरिकता संसोधन बिल का हम विरोध करते हैं।
मुस्लिमों को बाहर करना न्याय नहीं
कहा- देश को प्रगति के रास्ते और एक करने और सामाजिक न्याय देने की जरुरत थी, मगर ऐसे में जो नागरिक संशोधन बिल आया, हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को सूची से बाहर किया जाना न्याय नहीं है। शिवपाल ने कहा- पराली जलाने वाले किसानों के घर छापे ओर जुर्माना लगाकर सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।