पलटी बस, 26 यात्री घायल
December 5, 2019
कुसमी से सीधी आ रही महाबली ट्रैवल्स की बस सिकरा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हादसे में 26 यात्री घायल हो गए, जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सीधी रेफर कर दिया गया है।